हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मां-बेटी के रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी ही मां पर अपने प्रेमी और अन्य लोगों से यौन शोषण करवाने का आरोप लगाया है। ये आरोप किसी आम महिला पर नहीं, बल्कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगाए गए हैं।
बेटी ने खुद खोली आपबीती
13 साल की यह बच्ची पिछले कुछ समय से अपने पिता के साथ रह रही थी। पिता को बेटी के व्यवहार में लगातार बदलाव नजर आ रहा था — वह चुपचाप और गुमसुम रहने लगी थी। जब पिता ने संवेदनशीलता के साथ बेटी से बात की, तो उसने जो बताया, उससे पिता के होश उड़ गए। बेटी ने खुलासा किया कि उसकी मां ने अपने प्रेमी सुमित पटवाल और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका यौन शोषण करवाया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
बेटी की आपबीती सुनकर पिता उसे तुरंत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद महिला नेता और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस की एक टीम अब अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
