हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने निशांत सरीन के खिलाफ पीएमएलए के तहत जांच शुरू की है। उन पर अपने पद का दुरुपयोग कर दवा कंपनियों से आर्थिक लाभ लेने, रिश्वतखोरी और जालसाजी जैसे आरोप हैं।
ईडी की कार्रवाई में निशांत सरीन के सात ठिकानों से निम्नलिखित चीजें जब्त की गई हैं
दो लग्जरी वाहन जिनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये है
40 से अधिक बैंक खाते, एफडीआर और तीन लॉकर सीज/फ्रीज
7.5 लाख रुपये नकद और 60 से अधिक विदेशी शराब की बोतलें मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव जैसी डिजिटल डिवाइसेज
दस्तावेज ड्रग लाइसेंस, शोकॉज नोटिस, फार्मा कंपनियों को दी गई क्लियरेंस, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज
ईडी ने निशांत सरीन को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। एजेंसी इस मामले में आगे की जांच कर रही है
