भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनदीप चंदेल ने मुख्यमंत्री सुखु के बड़सर दौरे को पूर्णत: दिखावटी और झूठे दावों से भरा बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का श्रेय अपनी सरकार को दे रहे हैं, वे वास्तव में जयराम ठाकुर जी की भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए थे, जिनका बजट और मंजूरी पहले ही दी जा चुकी थी
तीन साल में हिमाचल पीछे, बड़सर की जनता उपेक्षित
चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल हिमाचल को 15 साल पीछे धकेल चुका है। मुख्यमंत्री हमीरपुर जिले से होते हुए भी बड़सर क्षेत्र के प्रति पूरी तरह बेरुखे रहे। इस दौरे में न जनता को कोई नई सौगात मिली और न क्षेत्रीय विकास के लिए कोई ठोस घोषणा
जबरन भीड़ और नाकाम योजनाएँ
कार्यक्रमों में दिखाई गई भीड़ जनता की नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की जबरन उपस्थिति थी। जनता में कांग्रेस सरकार के झूठे वादों और विफल नीतियों के प्रति गहरा आक्रोश है।
प्रदेश की हालत: त्रासदी हर वर्ग मे
पेंशनधारक महीनों से पेंशन के इंतजार में।कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ समय पर नहीं मिल रहे।विकास कार्य पूरी तरह ठप सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं शर्मनाक स्थिति में
सुखु सरकार की महिला सम्मान योजना (₹1500) केवल कागजों में है, जबकि गोबर खरीद योजना पर तीन साल से मजाक हो रहा है — “लोग गोबर इकट्ठा कर रहे हैं, पर सरकार खरीदने नहीं आई।
चंदेल ने चेतावनी दी कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार और अराजकता का वातावरण बना दिया है। प्रशासन पर सरकार की पकड़ कमजोर हो चुकी है और जनता अब विकास नहीं, केवल ड्रामेबाज़ी देख रही है।
मनदीप चंदेल ने कहा कि बड़सर की जनता इस नाटक से पूरी तरह ऊब चुकी है। मुख्यमंत्री सुखु को समझ लेना चाहिए कि जनता के सब्र का बाँध टूट चुका है और आने वाले विधानसभा चुनावों में बड़सर की जनता इस झूठी, निकम्मी और नाकारा सरकार को करारा जवाब देगी।
